बेरमो: अमलो में कोयला लदा ट्रक पलटने के बाद ग्रामीणों ने कोयला लूटा, वीडियो वायरल
Bermo, Bokaro | Feb 1, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो में एक कोयला लदा ट्रक पलटने के बाद आज रविवार को दूसरे दिन ग्रामीणों द्वारा कोयला का लूट का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।समय लगभग सुबह 9 बजे यह वीडियो सामने आया है।बताया गया कि शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि को कोयला लदा ट्रक संख्या WB B1 0656 पलट गया था।इस दौरान मौके पर ना तो ड्राइवर मिला ना ही खलासी, ना ही मालिक।