पलवल के हृदय स्थल महर्षि दयानंद चौक का सौंदर्यीकरण/निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। अत्यंत खेद का विषय है कि इस निर्माण कार्य में नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा अपनी मनमर्जी चलाई जा रही है और आर्य समाज की भावनाओं व चौक की गरिमा को दरकिनार किया जा रहा है।