नरपतगंज: नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 17 में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल
नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 सागर चौक के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झड़प में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए । घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा प्रथमिकी दर्ज कराया गया।