नरपतगंज: पथराहा में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, दर्जनभर घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प की घटना घटित हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग घायल हो गए।घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया।