रावतसर: रावतसर में स्व. श्री सुरेंद्र सिंह पचार की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
डॉ अंबेडकर शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में गुरुवार को संस्था के स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह पचार की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया व रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र दिए गए मुख्य अतिथियों ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह पचार की जीवनी पर प्रकाश डाला इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद।