गौरिहार: गोयरा थाना क्षेत्र के बारबंद रेत खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार गोयरा थाना क्षेत्र स्थित बारबंद रेत खदान में नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है