हरदोई: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने किया मंथन, सोशल मीडिया की चुनौतियों पर आयोजित हुई संगोष्ठी
Hardoi, Hardoi | May 30, 2026 हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन केन सोसायटी सभागार में किया गया, जिसमें पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।