हुज़ूर: भोपाल में वेद प्रकाश सिंह मौसम वैज्ञानिक का बयान,
Huzur, Bhopal | Sep 11, 2024 छत्तीसगढ़ पर बना अवदाब का क्षेत्र गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में फिर झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। आजसागर, जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के जिलों में भारी बारिश होगी |