गुरुवार को करीब 1 बजे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्राम शुक्करवाडा कलां पहुंचकर यहां मां नर्मदा के पावन तट शिवालय के समीप समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान विधायक ने श्रीमद् भागवत कथा में व्यास गादी की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। इस मौके पर समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।