रविवार को सचिवों का दीपावली मिलन समारोह मनाया गया गांवों के विकास मे सरकारी योजनाओं का सही कियान्वयन महत्वपूर्ण है। यह बिना सचिवों के सम्भव नहीं है, गांवों मे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सचिवों कार्य पर निर्भर करती है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पूजा शिवी लॉन में आयोजित मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के दिपावली मिलन समारोह के दौरान कही।