रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में सहिजन खुर्द के सभासद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आवास आवंटन में धांधली का लगाया आरोप
कलेक्ट्रेट में सहिजन खुर्द के सभासद के नेतृत्व में,बुधवार दोपहर 12 बजे स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया,लोग प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगा रहे थे ग्रामीणों के साथ पहुंचे सभासद राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि लेखपाल अरविंद पटेल और उनके मुंशी रामसमुझ मौर्या मनमाने तरीके से आवासो का सर्वे कर रहे हैं जिससे पात्र लोग भी आवास आवंटन की सूची से बाहर हो गये