रॉबर्ट्सगंज: जिला न्यायालय सोनभद्र के एडीआर भवन में कानूनी सेवा इकाई कार्यक्रम की शुरुआत हुई
जिला न्यायालय सोनभद्र के एडीआर भवन के मंगलवार 10 बजे बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई स्कीम के अन्तर्गत गठित कमेटी को, विभिन्न सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रथम दिवस का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त कार्यक्रम में शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश मौजूद रहे।