धौरहरा: धौरहरा तहसील क्षेत्र में यूरिया की कमी से किसानों में हाहाकार, बड़ी परेशानी का सामना
धौरहरा तहसील क्षेत्र में यूरिया की उपलब्धता और कीमतों को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि निर्धारित मूल्य पर यूरिया नहीं मिल रही है। और कई निजी दुकानों पर एक बोरी यूरिया 600 से 650 रुपये तक बेची जा रही है। वही ईसानगर क्षेत्र में एक किसान के ₹650 में यूरिया की बोरी खरीद कर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।