बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा,सामान्य नागरिक संहिता कानून से नहीं संतुष्ट
बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामान्य नागरिक संहिता के लाल किला से दिए गए भाषण को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान सामान्य नागरिक संहिता के संबंध में जो बात कही गई है उससे भारत का मुसलमान संतुष्ट नहीं है।