बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए संकल्प लिया है। घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। अगर किसी को रास्ते में कहीं कोई तिरंगा झुका हुआ या गिरा हुआ दिखाई पड़े तो सम्मान सहित उसे उठाकर रख ले तो अगले वर्ष काम आएगा तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए।