बक्सर: बक्सर स्टेशन पर बिछड़े दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपे
Buxar, Buxar | Nov 29, 2024 ट्रेन में सफर कर रहे अपने परिजनों के साथ बिछड़ गए दो बच्चों को शुक्रवार को उनके परिजनों को आरपीएफ ने सौंप दिया. जिसके लिए परिजनों ने आरपीएफ के प्रति थैक्यू बोला. दोनों बच्चे भोजपुर जिला के पीरो थाना के असहर बाजार के बताए जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरपीएफ के जवान बृजेश कुमार सिंह स्टेशन पर गश्त कर रहे थे.