डोलरिया: चापड़ा में ग्रामीणों ने मूंग खरीदी के विरोध में सरकार का किया पुतला दहन
चापड़ा में गुरुवार को किसानों ने मूंग खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने सरकार का पुतला दहन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। किसानों ने सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से केवल 25 प्रतिशत मूंग खरीदी किए जाने के फैसले का विरोध किया।