भादरा। गांव राजपुरा पंचायत क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के पास नगरपालिका द्वारा अवैध रूप से कचरा एवं मृत पशु डाले जाने से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बार-बार शिकायत एवं ज्ञापन सौंपने के बावजूद नगरपालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए।