पटना ग्रामीण: पटना लॉ कॉलेज में हुए हर्ष राज हत्याकांड के फरार आरोपियों के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार
पटना पुलिस ने छात्र हर्ष राज हत्याकांड में कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों शिवम उर्फ लक्ष्य, उदय पासवान उर्फ चेतन पासवान और आर्यन के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 8 लोगों की पहचान गई है। दो अन्य अभियुक्तों की पहचान अभी बाकी है। पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने इसकी पुष्टि की है।