फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को एक बजे स्थानीय लोगों ने बताया भीषण गर्मी से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं नगर परिषद क्षेत्र में समुचित ठंडा पेय जल की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इस भीषण गर्मी से राहत के लिए छोटे-छोटे बच्चों के विधालय बंद करने की मांग की है।