कटनी नगर: शहर की ऐतिहासिक धरोहर लल्लू भैया की तैलया से मलबा हटाया जा रहा, संरक्षण की उम्मीद जगी
शहर के बीडी अग्रवाल वार्ड स्थित ऐतिहासिक लल्लू भैया की तैलया को बचाने की मुहिम अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है। उपेक्षा, अतिक्रमण और गंदगी का शिकार हुई तैलया के संरक्षण और जीर्णोध्दार जनहित याचिका उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और कार्य शुरू हुआ। यह नजारा आज रविवार दोपहर 2 बजे का है जहां तैलया के जीर्णोध्दार का कार्य किया जा रहा।