हरदोई: जीआईसी मैदान से डीएम और एसपी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा कार व मोटर बाइक रैली
Hardoi, Hardoi | Aug 14, 2024 जीआईसी मैदान से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की अगुवाई में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा कार व मोटर बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा खुली जीप में सड़क के विभिन्न मार्गाे पर रैली का नेतृत्व किया।