सिवनी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। शुक्रवार को कोतवाली स्टाफ ने नगर के होटल महाराजा इन में पहुँचकर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने होटल के कमरों, परिसर और आस-पास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।