धौरहरा: महरिया गांव में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ खाक
धौरहरा तहसील के थाना खमरिया क्षेत्र के महरिया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग कन्नौजी कश्यप पुत्र भुरऊ के घर में अज्ञात कारणों से लगी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस।जहां ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।