ऊंचाहार: एनटीपीसी में अंबेडकर के सम्मान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं
ऊँचाहार क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी में आगामी अम्बेडकर जयंती को भव्य बनाने के लिए एससी एसटी एसोसिएशन द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।विजेताओं को अम्बेडकर जयंती के दिन मुख्य समारोह में पुरुस्कृत किया जायेगा।आयोजन को सम्पन्न कराने में नरेंद्र बंसल समेत अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा।