पट्टी: पट्टी ब्लाक गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
जौनपुर जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी धीरज कुमार पुत्र रूप नारायण सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धीरज कुमार अपनी मामी को कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव छोड़ने के बाद पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर सराय गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में पट्टी कस्बा स्थित ब्लॉक गेट के समीप सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी