मारवाड़ जंक्शन: डाक बंगला परिसर में राजस्थान शिक्षक संघ मारवाड़ शाखा की आवश्यक बैठक हुई आयोजित
डाक बंगला मारवाड़ जंक्शन परिसर पर राजस्थान शिक्षक संघ मारवाड़ जंक्शन शाखा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सेसाराम बारूपाल ने की, बैठक में शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एवं स्थानांतरण को लेकर मंथन किया गया ,बैठक में मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के एवं राजस्थान शिक्षक संघ के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।