अनूपपुर: बदरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हादसा, मवेशी के सामने आने से युवक गंभीर रूप से घायल
नेशनल हाईवे 43 स्थित बदरा के पास शनिवार की रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। दोपहिया वाहन के सामने अचानक मवेशी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे उस पर सवार अर्पण साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।