खुरई: मुहासा सरपंच रुपसिंह कुशवाहा की हत्या के मामले में न्यायालय ने रामजी कुशवाहा को सुनाई आजीवन कारावास की सजा।
Khurai, Sagar | Jun 19, 2026 खिमलासा थाना के मुहासा सरपंच रूप सिंह कुशवाहा की 22 जन 25 को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी, हत्या के मामले में शुक्रवार शाम 6 बजे द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान की न्यायालय ने हलऊ गांव निवासी रामजी कुशवाहा को आजीवन कारावास और 25 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है,बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक का जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर की थी हत्या।