बांधवगढ़: लालपुर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू, 111 योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर
उमरिया नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित लालपुर सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने किया। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों के 111 योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं,