कलेर: सैट सर्किट से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, मुआवजे की मांग
Kaler, Arwal | Apr 21, 2026 परासी थाना क्षेत्र के पुरवारी मठिया गांव में सोमवार रात्रि अनिल कुमार (पिता: स्व. अमरेंद्र भारती) के घर में सौर सर्किट से आग लग गई। तिलक समारोह में गए ग्रामीणों ने आग की लपटें देख शोर मचाया। तेज आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फायर ब्रिगेड आने तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। तीन गायें व एक बछड़ा ग्रामीणों ने बचाया। गेहूं, चना, मसूरी सब नष्ट।