शाहनगर: खमतरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, “नंद के आनंद भयो” के जयकारों से गूंजा प्रांगण
शाहनगर क्षेत्र के खमतरा गांव में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान बुधवार शाम करीब 7 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा वाचक पंडित राहुल गर्ग शास्त्री जी ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान बालक को कृष्ण स्वरूप में सजाकर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई।