तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम धनेटा में बुधवार की शाम 4 बजे पीड़ित किसान मानसिंह आदिवासी के गल्ले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती जा रही थी। आपकी लगता देख लोगों ने किसान को सूचना दी। मौके पर पुलिस ब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक फसल जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।