महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और कानूनी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया में गुरुवार को ‘अभया ब्रिगेड’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार पुलिस की नई पहल ‘अभया ब्रिगेड’ के संदेश को छात्राओं तक पहुंचाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।