बदायूं: तौलकपुर गांव में युवक को सांडा ने मारा हुई मौत, परिजनों ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के तौलकपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय पन्नालाल पुत्र लेखराज का शव खेत में पड़ा मिला है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी आवारा सांड ने उन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि उनका गांव के ही कुछ लोगों पर ₹10000 का लेन देन था जिसको लेकर झगड़ा हुआ था और उन्होंने पन्नालाल को जान से मारने की धमकी दी थी।