मेहगांव: भिंड में जिलाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेता का गोहद मेहगांव में स्वागत, पूर्व मंत्रियों ने किया अभिनंदन
Mehgaon, Bhind | Jan 20, 2025 देवेंद्र सिंह नरवरिया को भाजपा का दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को लगभग 2 बजे भिंड जिले में प्रथम आगमन हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ गोहद चोराहा पर तथा मेहगांव में पूर्व मंत्री ओपीएस भदोरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य आगवानी करते हुए स्वागत किया।इस दौरान मालनपुर से मेहगांव तक स्वागत किया गया।