शुक्रवार को दोपहर 2बजे पुलिस अधीक्षक अरवल डॉ. नवजोत सिमी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सेस्टोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अपने कार्यालय में बधाई दी। एसपी ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।