महोबा में उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने आज उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय के आल्हा चौक पर दीप प्रज्वलित एवं मिष्ठान वितरित किया है। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भागीरथ नगायच ने बताया कि 24 दिसंबर 1973 को संगठन की स्थापना हुई थी तब से आज तक इसे स्थापना दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।