लवकुशनगर: बगमऊ तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर घायल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 31, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बगमऊ तिराहे पर शनिवार रात करीब 11 से 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पीरा गांव निवासी हीरालाल अहिरवार (45) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सुरेश अहिरवार (32) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।