गुरुग्राम: गुरुग्राम में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
गुरुग्राम के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में शहीद हुए 154 पुलिस एवं अर्धसैनिक जवानों को याद किया गया। हरियाणा पुलिस के चार जवान नागरिकों की जान बचाते हुए शहीद हुए, जिनमें निरीक्षक जगदीश प्रसाद की बहादुरी विशेष रूप से सामने आई।