भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जन्म जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए जन जागरण हेतु प्रचार रथ पेटलावद से रवाना किया गया। शाम करीब 6 बजे पेटलावद से चलकर जनजागरण रथ ग्राम पंचायत बामनिया पहुंचा। जंहा प्रचार रथ का स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच रामकन्या संजय मखोड़, उपसरपंच बृजभूषण सिंह परिहार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जैन आदि मौजूद थे।