बेंगाबाद: राजस्थान में काम के दौरान बेंगाबाद के प्रवासी मजदूर भगलु पुजहर की मौत, मुआवजे की उठी मांग।
बेंगाबाद के बड़कीटांड़ निवासी 20 वर्षीय प्रवासी मजदूर भगलु पुजहर की राजस्थान की एक ग्रेनाइट कंपनी में काम के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मामले को लेकर शुक्रवार को 12 बजे विभिन्न संगठनों ने राज्य में रोजगार के अभाव के कारण युवाओं के पलायन पर चिंता जताई है।