रामगंजमण्डी: भीमपुरा पुलिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
रामगंजमंडी क्षेत्र के भीमपुरा पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोयन्दा निवासी प्रदीप मेघवाल अपनी बाइक से भीमपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गांव की पुलिया के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।