मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा के पास सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा के पास शनिवार की दोपहर 3:00 बजे एक सड़क हादसे में विजई देवी नामक महिला की मौत हो गई। विजई देवी प्राथमिक विद्यालय भटेवरा पांडे बस्ती में पिछले 17 वर्षों से रसोईया के पद पर कार्यरत थी रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी विजई देवी को टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई 28 तारीख को भाई की नतीनी की शादी थी।