पन्ना: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से बस गड्ढे में घुसी, मची चीख-पुकार
Panna, Panna | May 11, 2026 "पन्ना-अमानगंज मार्ग पर आज एक बड़ा बस हादसा टल गया। अमझिरिया के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा फंसी। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना में तीन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।