श्योपुर: समग्र ई-केवायसी में लापरवाही पर एक की सेवा समाप्त, दो निलंबित, नगर पालिका में बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों द्वारा सभी नागरिकों एवं ग्रामीणों की समग्र ई-केवायसी का कार्य संचालित है। इस दौरान एसडीएम बीएस श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर पालिका में बैठक रविवार को दोपहर 3 बजे समग्र ई केवाईसी कार्य के समीक्षा की गई