लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 21 वर्षीय आदित्य कुमार की मौत हो गई। आदित्य बाइक से माल से बीकेटी की ओर जा रहा था, तभी कठवारा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।