गुरुवार को बरनवाल समाज द्वारा जमुई में महाराजा अहिवरन की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। महावीर वाटिका से निकली भव्य शोभायात्रा डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार बरनवाल ने की। मुख्य अतिथि राजू बरनवाल रहे। उक्त जानकारी 9 बजे दी।