हुसैनाबाद: प्यार में धोखा: प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी, पुलिस ने समझाकर वापस भेजा, थाने में दिया आवेदन
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सामूडीह गांव में रविवार को एक युवती अपने कथित प्रेमी शिवरंजन कुमार यादव के घर के बाहर कई घंटे तक धरना पर बैठी रही।प्रेम संबंधों में आए उतार-चढ़ाव और कथित रूप से साथ छोड़ देने के बाद युवती अंशु कुमारी अपने ‘हक’ की मांग को लेकर सीधे युवक के घर पहुंच गई। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद महिला थाना की पुलिस सक्रिय हुई।