अरवल: अहियापुर गांव के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, नहीं हुई अब तक पहचान, शरीर पर इलाज करने का प्रमाण
Arwal, Arwal | Jul 5, 2026 अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी अरवल। अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव के समीप नहर (कैनाल) रोड किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।